फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

संविधान निर्माता बाबा साहब को याद कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा/मीरां साहिब। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजन हुए। जिसमें बाबा साहब को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास सभा व ट्रस्ट आरएस पुरा में प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साबह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डा. नरेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने बाबा साहब के चित्र पर फूल चढ़ाया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बाबा साहब ने अपना सारा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। बाबा साहब ने समाज में व्याप्त छुआछूत को दूर करने और लोगों को शिक्षित करने का आह्वान किया था। उन्होंने देश की जनता को शिक्षा, संगठन और संघर्ष का मार्ग दिखाया। इस मौके पर सचिन चोपड़ा, चेयरमैन दलीप कुमार, सभा के उप प्रधान बुआ दिता, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, महासचिव पुरुषोत्तम लाल, चमन लाल अत्री, वेद राज, मोहन लाल कुंडल, जनक राज, रमेश लाल अत्री, सुदेश कुमार गोगी व ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गेगिया गांव में सरपंच ब्रदीनाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कोटली गाला बाना में पीडीपी नेता भूषण डोगरा की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। भाजपा सुचेतगढ़ मंडल इकाई की ओर से मंडल प्रधान गार सिंह की अध्यक्षता में संविधान के शिल्पकार बाबा साहब को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल व नपा चेयरमैन सतपाल पप्पी भी मौजूद रहे। वहीं मीरां साहिब क्षेत्र में श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट के अध्यक्ष सीएल वनाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम के दौरान डा. भीमराब आंबेडकर को नमन किया गया। ट्रस्ट के महासचिव डॉ. डीडी शिवगोत्रा ने कहा कि बाबा साहब ने दलित समुदाय को समान अधिकार दिलाने के लिए कार्य करते रहे। इस दौरान वीआर चंढगाल, मुलख राज, केएल थापा, राम सिंह, शाम लाल कूंडल आदि रहे। ममका गांव में महाशा यूथ वेलफेयर के राज्य चेयरमैन चरणदास नद्यालिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रभुदयाल, बोधराज, शाम लाल चंपारानी, राम लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान निर्माता को किया याद
विजयपुर। पीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं सांबा जिले के प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया ने गुडा मोड़ पर कार्यालय में बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान निर्माता थे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद

बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
विजयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता की अगुवाई में विजयपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर धर्मपाल, उत्तम चंद, राजकुमार आदि रहे संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed