{"_id":"625714085f628e0c89314bd4","slug":"cultural-jammu-news-jmu2576981177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : 60 से अधिक लोगों ने करवाया मेडिकल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : 60 से अधिक लोगों ने करवाया मेडिकल टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद काफी संख्या में लोग मेडिकल प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचने लगे हैं। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। तीन दिन के अंदर जिला अस्पताल में 60 से अधिक लोगों ने मेडिकल प्रमाणपत्र लिया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।
कोरोना संकट से राहत मिलने पर दो साल के बाद श्री अमरनाथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस बार रिकार्ड यात्रियों के श्री अमर नाथ पहुंचने की संभावना है। उधमपुर के लोगों में भी श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है और सोमवार को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों ने पंजीकरण कराना शुरू किया है। सरकार ने इस बार चार बैंकों को पंजीकरण का काम सौंपा है और हर बार की तरह पंजीकरण की प्रक्रिया में मेडिकल प्रमाणपत्र अनिवार्य है। श्री अमरनाथ यात्रा किसी बीमार के लिए संभव नहीं है और इसके लिए व्यक्ति का पूरी तरह से स्वस्थ होना जरूरी है। उधमपुर में मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने के लिए हर रोज लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। पूरी जांच के बाद ही अस्पताल के डाक्टरों की तरफ से मेडिकल प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। इस बारे में मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जिला अस्पताल डॉ. विजय रैना ने बताया कि सोमवार से अस्पताल में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। डाक्टर व्यक्ति के स्वास्थ्य की पूरी जांच कर रहे हैं और जांच में पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही प्रमाणपत्र जारी कर रहे हैं। अबकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना है।