फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

नवरेह : 32 वर्षों बाद शारिका देवी मंदिर में भव्य आयोजन, कश्मीरी पंडित समुदाय ने घर वापसी के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
cultural
श्रीनगर। डाउनटाउन इलाके में हरि पर्वत पहाड़ी स्थित शारिका देवी मंदिर में शनिवार को 90 के दशक के पहले जैसे दृश्य देखने को मिले, जब बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने नवरेह पर विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने घर वापसी के लिए विशेष प्रार्थना भी की। पूजा अर्चना में भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी शामिल हुए।
विज्ञापन

नवरेह हिंदू धर्म के अनुसार नए साल का पहला दिन होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पलायन से पहले इस मंदिर के आसपास रहने वाले पंडित इस मंदिर में सुबह की प्रार्थना के साथ दिन की शुरुआत करते थे। स्थानीय निवासी मकबूल अहमद नामी के अनुसार उस समय के जो कश्मीरी पंडित थे, जो यहां रहते थे वह न केवल शारिका देवी मंदिर बल्कि मंदिर से सटे मकदूम साहब की दरगाह भी जाते थे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद ऐसी रौनक यहां देखने को मिली। पुरानी यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन

पूजा में शामिल होने जम्मू से पहुंची जिम्मी ने कहा, हम अपने को धन्य समझते हैं कि शारिका मां का बुलावा आया। 32 साल के बाद हम फिर से वापस आए हैं। मैं 7 साल की थी, जब हम यहां से निकले थे। उम्मीद है कि हिन्दू-मुसलमान मिलकर दूरियों को खत्म करेंगे। पुलवामा वेसु से पहुंचे एक अन्य कश्मीरी पंडित राकेश कौल ने कहा कि 32 साल बाद वही कश्मीरियत के दृश्य देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के साथ एक नए युग की है शुरूआत
कश्मीरी पंडित नेता डॉ संदीप मावा ने कहा कि हम आतंकवाद मुक्त और अखंड भारत की ओर बढ़ें, इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। समारोह में विशेष रूप से पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि 32 साल के बाद पहली बार हिंदुओं को यह अधिकार और अवसर मिला है। अब रुकना नहीं है। अब हम आगे बढ़ेंगे, एक साथ होकर। कार्यक्रम के आयोजक सतीश महलदार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज हम फिर से माता शारिका के आशीर्वाद से यहां आए हैं। नए साल पर हम शांति और खुशी की प्रार्थना कर रहे हैं। नवरेह मिलन केवल नए साल की शुरुआत ही नहीं है, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed