{"_id":"623b5c03fd8f3325c875f89a","slug":"cultural-jammu-news-jmu256259363","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर देश के सपूतों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर देश के सपूतों को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में बलिदान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने रैलियां निकालकर लोगों को भगत सिंह के विचारों से अवगत कराया। वहीं संगठनों ने इस मौके पर श्रद्धांजलि समारोह में भारत माता के सपूतों की कुर्बानी को याद किया।
शहर के शहीद भगत सिंह पार्क स्थित त्रिमूर्ति स्मारक पर शहीद देशभक्त यादगार समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई। इस दौरान स्मारक पर स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण करते उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर समिति के रवींद्र सिंह पठानिया ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह का पूरा जीवन शोध का विषय है।
वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रधान प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले राष्ट्रनायक हमारे लिए हमेशा आदरणीय रहे। लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें वह सम्मान अब तक नहीं मिला, जिसके सच्चे हकदार थे। हालांकि उनकी पार्टी ने अब इसकी शुरुआत पंजाब से की है। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम के गांव में किया गया और उनके शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने अवकाश घोषित किया है।