{"_id":"6032ae328ebc3ee92860254d","slug":"cultural-jammu-news-jmu2297235187","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
रामगढ़। संत श्री गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को रविदास मंदिर से बिशनाह क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर स्थित रविदास मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत की व कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शोभायात्रा में खुले वाहन पर संत रविदास के बड़े-बड़े चित्र लगाए गए व बीच में सुंदर तरीके से सजाएंगे रथनुमा वाहन में श्री श्री 108 स्वामी महाराज संतों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे। सुबह 11.30 बजे रविदास मंदिर से ढोल नगाड़ों के बीच विधिवत तरीके से शोभायात्रा शुरू हुई व विभिन्न गांव से होती हुई कस्बा बिश्नाह और सिकंदरपुर स्थित रविदास सत्संग भवन में संपन्न हुई। जहां पर संत रविदास जी के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिन भर विजयपुर, रामगढ़ व बिश्नाह रविदास शक्ति अमर रहे सहित अन्य धार्मिक जयकारों से गूंजता रहा। शोभायात्रा से समूचा क्षेत्र गुरु के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह गुरु भक्तों ने संतों के लिए स्वागत गेट बनाकर स्वागत किया।
सिकंदरपुर स्थित रविदास सत्संग भवन में संतों को प्रवचन की अमृत वर्षा से श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने निहाल किया। गुरु रविदास को समानता का मसीहा करा देते हुए स्वामी जी ने कहा कि गुरु रविदास ने झूठे धार्मिक आडंबरों व अंधविश्वास की घोर अंधकार में फंसी जनता को ज्ञान की रोशनी से प्रकाशमय किया। शोभायात्रा व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन जेएंडके की सभी गुरु रविदास सभाओं के सहयोग से किया गया था।
विज्ञापन
---------------------
गुरु रविदास सभा की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा
सांबा। संत गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव 27 फरवरी को मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले के ब्लॉक राजपुरा में गुरु रविदास सभा की ओर से रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जो लाला चक्क, कटल वाया कुटा, घगवाल, सनुरा से होते हुए वापस राजपुरा में समाप्त हुई। संत रविदास जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस बार 21 फरवरी को है। इस वर्ष श्री गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच राम धन, काली दास रैली के साथ चल रहे थे।