फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

डोगरा सदर सभा खौड़ का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला

विज्ञापन
cultural
ज्यौड़ियां। डोगरा सदर सभा खौड़ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सभा के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ के नेतृत्व में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से मिला। इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को कई समस्याओं से अवगत करवाया। इसमें क्षेत्र की लिंक सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

नहरों की सफाई कराने की मांग के साथ ही जिन लोगाें के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनको रशान कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई। मुख्य मांग कोरोना के दौरान लॉकडाउन के चलते जिन युवाओं को सेना या अन्य सशस्त्र बल की भर्ती नहीं होने पर आयु सीमा निकल गई है उनको भर्ती में आयु सीमा की छूट देने की मांग की गई। सदर सभा के लोगों ने एसडीएम को बताया जिन युवाओं की आयु सीमा कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण निकल गई है वह युवा बहुत ही परेशान हैं। सरकार तक उनकी मांग को पहुंचाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभा के लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर नहरों की सफाई करने, लिंक सड़कों की मरम्मत करने तथा नए राशन कार्ड बनाने के लिए के कहा। वहीं एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की सभी बातें नोट कर ली गई हैं और इनको जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed