{"_id":"5fb185408ebc3e9bbb18e026","slug":"cultural-jammu-news-jmu222834257","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिले में विश्वकर्मा दिवस पर की औजारों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिले में विश्वकर्मा दिवस पर की औजारों की पूजा
विज्ञापन
आरएस पुरा में विश्वकर्म सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को कई स्थानों पर विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम कोटली गलाबाना में हुआ।
कस्बे में विश्वकर्मा सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल मुख्य अतिथि रहे। कोटली गल्लावाना स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन किया गया। पूर्व मंत्री ने भगवान विश्वकर्मा पर सभी कारीगरों व विश्वकर्मा सभा के प्रतिनिधियों को बधाई दी। पूर्व मंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार की राशि भेंट की। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, किशन लाल सभरवाल, रमेश बिल्ला, बचन लाल, विजय कुमार, पवन कुमार, अशोक विरदी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
वहीं कस्बे में सरपंच ओमकार सिंह की अध्यक्षता में विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करने के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई मिस्त्री व दुकानदार भी मौजूद थे। जिन्होंने पूजा करने के साथ भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया। मुकेश कुमार सरवन कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
---------------
औद्योगिक इकाइयोें में काम रहा बंद
विजयपुर। भगवान विश्वकर्मा दिवस विजयपुर में धूमधाम से मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा मंदिर में निर्माण व औद्योगिक कार्यों से जुड़े लोगों ने औजारों की पूजा की। औद्योगिक इकाइयां में काम बंद रहा। इकाइयों में मशीनों व औजारों की पूजा की गई। विश्वकर्मा मंदिर में कमेटी द्वारा लंगर प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
-------------
अखनूर के मंदिरों में हुई विश्वकर्मा पूजा
अखनूर। क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से की गई। क्षेत्र के मंदिरों सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पूजा अर्चना की गई। सुंगल मोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुबह पूजा-अर्चना और सत्संग किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक करके आस्था व्यक्त की। भंडारा भी लगाया गया। संवाद
----------------
जिले के विभिन्न स्थानों पर विश्वकर्मा दिवस के कार्यक्रम हुए
सांबा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। जिले के मनोहर गोपाला मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया गया। पूजा अर्चना कर मंदिर में ध्वज फहराया गया। हवन भी किया गया। लोगों ने आहुतियां दीं। दूर दराज से भी लोग शामिल हुए। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य काका राम, बूट्टी राम, तरसेम लाल, मास्टर अशोक कुमार, राम लाल, चुनी राम, चिमन लाल, लाडी, सचिन वर्मा दीपू मौजूद थे। उधर कस्बे के हाईवे के निकट, घगवाल, राजपुरा आदि में भी विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया व लंगर लगाए गए।
-----------
खौड में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
ज्यौड़ियां। खौड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को विश्वकर्मा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर भंडारा लगाया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया। इस मौके पर ओमप्रकाश कटारिया मास्टर प्रीतम लाल, मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर रछपाल सिंह, मास्टर कुलदीप राज, अजय रमेश वर्मा, शाम लाल, ओंकार नाथ, बाज राम, बाबू राम, तिलक राज, अश्वनी वर्मा, बिटु ओंगोत्रा, कैप्टन मोहन लाल, हरबंस लाल, लेक्चरर तरसेम लाल सहित कई लोगों ने भाग लिया। संवाद