फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शहीद डीएसपी व कांस्टेबल को शहीदी दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा में शहीद को सलामी देते पुलिस अधिकारी।
आरएस पुरा। वर्ष 2001 में कठुआ के बिलावर में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र शर्मा व कांस्टेबल गुरबचन सिंह को उनके 19 वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। लायंस क्लब व पुलिस ने श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों सहित शहीदों के परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

क्लब के चेयरमैन जगजीत सिंह जग्गा ने कहा कि शहीद डीएसपी देवेंद्र शर्मा ईमानदार और निडर अधिकारी थे। जिन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राणों का त्याग किया। सारा देश ऐसे शहीदों का कर्जदार रहेगा। जिन्होंने देश की रक्षा की खातिर प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र की धरती शहीदों की धरती है। एसपी हेडक्वार्टर क्वार्टर रजा आदिल हामिद ने कहा कि पुलिस ने हमेशा ही अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कई जवान व अधिकारी शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आगे भी ईमानदारी से कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के स्वतंत्र सिंह, पूर्व प्रधान मदनलाल खन्ना, कुलदीप गुप्ता, डॉ. पदम देव रैना, एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर खान सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारियों ने शहीद को प्रतिमा पर फूल माला पहना नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed