फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

जनसंघ के संस्थापक की जयंती मनाई

विज्ञापन
cultural
दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कंबल वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता।
मीरां साहिब। भाजपा की मीरां साहिब मंडल इकाई की तरफ से शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। मंडल प्रधान विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार मुख्य तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कीं तथा जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष पर भी प्रकाश डाला। बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा की मीरां साहिब मंडल इकाई द्वारा जरूरतमंद महिलाओं में कंबल भी वितरित किए गए। मंडल प्रधान विजय कुमार शर्मा ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर के योजनाओं को भी शुरू किया गया है, जिसका लाभ देश की आम जनता तक पहुंच पा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मीता शर्मा, सरपंच रमेश कुमार, नथा राम, इंजीनियर राजेश सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर सुचेतगढ़ मंडल इकाई जयंती मनाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी मुख्य तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ा उन्होंने जो सपना देखा हुआ था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रधान गार सिंह म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन सतपाल पप्पी, राजेश चौधरी, रामपाल चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल प्रधान अशोक कुमार सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed