{"_id":"5f1c77708ebc3e639c3c282d","slug":"cultural-jammu-news-jmu2151144132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों और देव स्थानों पर पूजा अर्चना करके प्रसाद वितरित किया गया। कोरोना वायरस महामारी के चलते मंदिरों और देवस्थान में सादगी से ही धार्मिक कार्यक्रम किए गए। पूजा अर्चना के बाद सामाजिक दूरी के तहत प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस बार नागपंचमी पर्व सादगी से मनाया गया। संवाद
------------
नागदेव को लगाया दूध, खीर का भोग
विजयपुर। नाग पंचमी का पर्व शनिवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ मनाया। जानकारी अनुसार शनिवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धालुओं ने नाग देवस्थान में पहुंचकर मनाया। श्रद्धालुओं ने सुबह नागदेव स्थान पर दूध की बनाई गई कच्ची दलसी वर्मी में डाली और खीर का भोग लगाया और पूजा अर्चना की। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बताया कि नाग पंचमी का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। क्योंकि इस पर्व पर नागों की पूजा की जाती है और बताया गया कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से नाग दोष नहीं लगता और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। यही कारण है कि शनिवार सुबह को नागदेव मंदिरों स्थान पर लोगों ने पूजा-अर्चना की और सुख शांति की कामना की। उन्होंने बताया कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से जो सपनों में सांप दिखाई देते हैं। वह दिखाई नहीं देते हैं, और नाग दोष से भी मुक्ति मिलती है। इस मौके पर कुछ लोगों ने सपेरों से नाग, सांप लेकर उनको दूध पिलाया।