फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सावन मास के पहले सोमवार को भोलेनाथ के भक्त उमड़े

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में ध्वज रोहण करते श्रद्धालु।
आरएस पुरा। श्री राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को ध्वजा रोहण के साथ श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। पहले सोमवार को देवालयों में भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ध्वजा रोहण करने की रस्म श्री राधा माधव ट्रस्ट के चेयरमैन महंत राजेश बिट्टू द्वारा की गई।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार से मंदिर में भगवान शिव की आराधना शुरू हो गई है। अखंड जल अभिषेक पूरा माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में हर वर्ष इस माह में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार करोना वैश्विक महामारी के चलते बड़े स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। सभी श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वह घरों में रहकर भगवान भोलेनाथ के नाम का जाप करें और उनसे प्रार्थना करें कि विश्व भर में बीमारी फैली हुई है। उससे जल्द लोगों को छुटकारा मिले। महंत ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में इस माह का अहम महत्व है। इस माह के दौरान जो भी भक्त सच्चे मन से आराधना करता है उसकी भगवान शिव मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्हें भगवान शिव पर पूरा भरोसा है कि वह इस माह में ही लोगों को सभी संकट से दूर करेंगे और जो सभी भगवान के दरबार बंद पड़े हैं वे जल्द ही खुलेंगे। इस मौके पर राहुल शास्त्री, कालाराम सहित अन्य भक्तजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

--------------
पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की
विजयपुर। श्रावण माह के पहले सोमवार पर शिवभक्तों ने मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। भक्तों ने बताया कि सावन मास के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने और व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि पहले सोमवार को हमने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और व्रत रखा। हालांकि कुछ शिव भक्तों उत्तमचंद, रवि कुमार, पुषपिंदर सलाथिया, सोना सिंह, विशाल सिंह, राजू सिंह, गोपाल शर्मा आदि ने बताया कि हर साल सावन सोमवार को लेकर कई तरह के कार्यक्रम करते रहे हैं, लेकिन इस बार करोना महामारी के कारण हम लोगों ने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। क्योंकि करोना महामारी इस समय चरम सीमा पर चल रही है। उसी को देखते हुए कुछ लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और कुछ शिव भक्तों ने घरों में ही पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और भोलेनाथ को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed