{"_id":"5ee6733a8ebc3e43053a3685","slug":"cultural-jammu-news-jmu2121613190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ले लेफ्टिनेंट बन सपनों को किया साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ले लेफ्टिनेंट बन सपनों को किया साकार
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट संदीप का पिता मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। लेफ्टिनेंट संदीप के पिता बेटेे की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि हम लोगों को पूरी उम्मीद थी कि हमारा बेटा एक दिन जरूर हमारे सपनों को साकार करेगा और जिले का नाम रोशन करेगा। जब हमें पता चला कि पासिंग आउट परेड हो गई है, और कंधे पर स्टार सज गए है। हम सभी ने खुशी का इजहार किया। मलाल इस बात का है कि लॉकडाउन होने के कारण कुछ अरमान हमारे दिल में रह गए। क्योंकि इसके कारण हम वहां का नजारा अपनी आंखों से नहीं देख पाए।
अत्यंत खुशी से अभिभूत संदीप के पिता ने कहा हम बहुत खुश हैं और आसपास के लोगों में मिठाई बांट रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत खुशी का बात है। क्योंकि जब बच्चा बड़ा होकर अपनी मार्ग प्रशस्त करता है तो काफी गर्व होता है। यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे बेटे ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना की वर्दी पहनी है। विजयपुर के वार्ड-13 के लेफ्टिनेंट संदीप चहल ने एनडीए परीक्षा पास कर लेफ्टीनेंट रैंक पाकर सांबा जिले का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट संदीप के पिता जगदीश ने बताया कि हम भी सेना से रिटायर्ड हुए हैं। संदीप चहल ने सैनिक स्कूल नगरोटा में पढ़ाई की। उसके बाद एनडीए की परीक्षा की तैयारी की, जिसमें 2016 में संदीप ने एनडीए की परीक्षा पास कर ली और इसके साथ इंडियन मिलिट्री अकादमी में एक साल का कोर्स भी किया और 13 जून को जनरल चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मनुज मुकुंड नरवणे ने उनके बेटे के कंदे पर सितारे लगाकर सम्मनित किया है।
बेटे के लेफ्टीनेंट बनने पर पूरे परिवार में खुशी है। लेफ्टिनेंट संदीप की माता सुषमा का कहना है कि संदीप कहता था कि मैं भी एक दिन सेना का बड़ा अफसर बनूंगा। आज हमें अपने बेटे पर बहुत नाज है। अपनी मेहनत और लगन से देश की सेवा करेगा। अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाएगा। बहन प्रिया भी इस कामयाबी से बहुत खुश है। उनका कहना है कि उसका सपना था कि मेरा भाई बड़ा होकर सेना में अधिकारी बने, हमारा सपना पूरा कर दिया है।