{"_id":"632e1fbe8dacae247f64cc26","slug":"cultural-jammu-city-news-jmu2686732120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। इसे मतदाताओं को साधने का प्रयास कहें या फिर जन आकांक्षाओं के मुताबिक सियासत। महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर प्रदेश में पहली बार घोषित हुए अवकाश से जम्मू संभाग में उत्सव के माहौल के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना से लेकर पूर्व मंत्री व पार्टी के नेता भी कार्यकर्ताओं व लोगों संग खूब नाचे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रैना ने तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर उमड़ी भीड़ के साथ नाच गाकर महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस का जश्न साझा किया। वहीं भाजपा की तरफ से महाराजा हरि सिंह पार्क जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नाच गाकर महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस मनाया।
रैना ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा हरि के जन्मदिवस पर अवकाश का श्रेय प्रदेश के राष्ट्रवादी ताकतों को जाता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा और सचिव अरविंद गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा की तरफ से बुद्धिजीवी बैठकों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
महासचिव संगठन अशोक कौल ने जम्मू पश्चिम जिला इकाई की तरफ से रिहाड़ी में आयोजित बुद्धिजीवी बैठक में हिस्सा लेकर महाराजा हरि सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।