फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

महाराजा की जयंती पर ढोल-नगाड़ों के साथ निकली रैली

विज्ञापन
cultural
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। इस मौके पर युवा राजपूत सभा ने बन तालाब से अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। करीब दस किलोमीटर तक निकाली गई रैली में शामिल लोगों का डोगरा हॉल, मन्हास सभा पलोड़ा, न्यू प्लॉट, जानीपुर, चिनौर, कच्ची छावनी में स्वागत किया गया। इस दौरान महाराजा हरि सिंह अमर के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

रैली में सबसे आगे फूलों से सजे वाहन पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा थी। इसके पीछे बाइक और कार में सवार सभा के सदस्य डोगरा पग बांधे आगे बढ़ रहे थे। सभा के कुछ पदाधिकारी घोड़ों पर भी सवार थे। रैली के तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल तक पहुंचते ही जश्न का माहौल बन गया। आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा की गई। रैली का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने महाराजा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर पुष्प अर्पित किया। साथ ही माला पहनाई। इस दौरान पुष्प वर्षा का दृश्य देखते बन रहा था। सभा के उपाध्यक्ष मनदीप सिंह चिब ने कहा कि 23 सितंबर का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक है। प्रशासन ने लोगों की भावनाओं को समझते हुए अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

... राजपूत हुंदे सूरमे पर युवाओं के साथ नाचे रैना
एक तरफ डोगरी गानों पर नाचते युवा तो दूसरी तरफ तलवार से हैरतअंगेज करतब दिखाते युवा राजपूत सभा के सदस्य। डोगरी गाना ‘गल ठाकरां दे मोंह कड्डी सवा लख दी, वादा करके कदे न पिच्छे हटदे... राजपूत हुंदे सूरमे’ पर तो युवा झूमते नजर आए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना भी अपने आप को नहीं रोक सके। युवाओं के साथ वह भी खूब थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा स्थल पर इन्होंने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि युवा राजपूत सभा और समाज के अन्य लोगों ने अवकाश के लिए काफी संघर्ष किया है। वहीं डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह कठुआ से जम्मू पहुंचे और महाराजा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रतिमा स्थल के आसपास रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल के आसपास शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। उधर, आयोजन में शामिल लोगों के बीच हलवा बांटा गया। इसके अलावा पानी का भी प्रबंध किया गया था।

तवी के दोनों पुलों पर दोपहर तक रही जाम की स्थिति
आयोजन के चलते तवी के दोनों पुलों पर दोपहर बाद तक जाम की स्थिति रही। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को डायवर्ट रखा। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम के चलते शहर के अन्य इलाकों में भी जाम की स्थिति रही। इस बीच एंबुलेंस भी जाम में फंसती नजर आई। कई लोगों को एशिया होटल, गांधी नगर और अलग-अलग स्थानों से पैदल चलना पड़ा। बिक्रम चौक से रूट डायवर्ट कर वाहनों को यूनिवर्सिटी रोड से भेजा गया। उन्हें गुज्जर नगर पुल से गुजरना पड़ा। उधर डोगरा चौक से चारपहिया वाहनों को रूगुज्जर नगर पुल से भेजा गया। दोपहिया वाहन चालकों को ही तवी पुल से आने जाने की अनुमति थी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed