फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

रंगपूर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

विज्ञापन
cultural
राधा कृष्ण तथा शनिदेव मन्दिर में भंडारे का आयोजन
परगवाल। रंगपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति दी। अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। कथावाचक पीयूष शास्त्री ने कहा जहां कथा होती है उस क्षेत्र के लोग धन्य हो जाते हैं। उन पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि हमें ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे मनुष्य के पापों का नाश होता है, मन शुद्ध रहता है। उन्होंने संगत से कहा कि प्रभु का नाम लेने से हर संकट दूर होते हैं। हमें सदा प्रभु का स्मरण करना चाहिए श्रीमद्भागवत कथा में अलग-अलग पात्रों और खंडों का वर्णन किया गया। आखिर में कलश यात्रा निकाली गई जो दरिया चिनाब पहुंची। यहां कलश प्रवाहित किये गए और भंडारे का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन

फोओ
नवदुर्गा पैदल यात्रा कमेटी तैयारियों में जुटी
परगवाल। नवदुर्गा पैदल यात्रा कमेटी 25 मार्च को परगवाल से माता वैष्णो देवी के लिए निकलने वाली यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। मंगलवार को कमेटी की एक बैठक हुई। इसमें यात्रा की तैयारियों पर मंथन किया गया। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कमेटी से संपर्क करने के लिए कहा गया। कमेटी की तरफ से बताया गया कि हर साल की तरह इस साल भी यात्रा को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस बार की यात्रा पहाड़ों से होते हुए निकलेगी। इस मौके पर जसपाल सिंह, राकेश शर्मा, पवन सिंह, मोहित गुप्ता, गिरधारी शर्मा, रजत सिंह, रफी, जगदीश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
राधा कृष्ण और शनिदेव मंदिर में सत्संग
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव दतयाल-दानापुर स्थित राधा कृष्ण तथा शनिदेव मंदिर में मंगलवार को सत्संग कीर्तन तथा भंडारा लगाया लगाया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सरपंच सवर्ण सिंह मन्हास, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, दलजीत सिंह चिब, डिप्टी राम, सरपंच पठान सिंह, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, कृष्ण लाल, मनमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह भाऊ, दीपक सिंह, केवल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद

गांव बल्ले बाग में श्रीमद्भागवत कथा कल से
अखनूर। कस्बे के सटे गांव बल्ले बाग में श्रीमद्भागवत कथा का वीरवार से शुभारंभ किया जाएगा। इसमें कथा वाचक संत सुभाष शास्त्री प्रवचन करेंगे। आयोजक सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि यहां हर वर्ष कथा का आयोजन किया जाता है। कथा स्थल पर रोज भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed