{"_id":"620bfe8820ecf0434e4cfb70","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2539153198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों तथा नंबरदारों ने की बैठक, शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों तथा नंबरदारों ने की बैठक, शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी
चौकीदारों तथा नंबरदारों ने की बैठक , शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी
Link Copied
ज्यौड़ियां। नंबरदार तथा चौकीदार यूनियन खौड़ की तरफ से मंगलवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में मासिक बैठक हुई। इसमें वेतन को बढ़ाने की मांग की। बैठक में नंबरदारों और चौकीदारों की तरफ से अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान नंबरदार ठाकुर सिंह ने की। चौकीदारों तथा नंबरदारों की तरफ से तहसीलदार मोनिका शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की तरफ से क्षेत्र की कई तरह की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अपना वेतन बढ़ाने की भी सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि हर सरकारी विभाग के मुलाजिमों का वेतन समय-समय पर सरकार बढ़ाती है, लेकिन हमारा वेतन अभी तक भी वहीं है। उपजिले के सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए गोलीबारी से बचने के लिए बनाए गए बंकरों की साफ-सफाई करने तथा बंकरों में बिजली-पानी उपलब्ध करने तथा बंकरों की संख्या बढ़ाने की भी बैठक में मांग की गई। वेतन बढ़ाने, चौकीदारों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस अवसर पर नंबरदार खैरू राम मट्टू, रतन सिंह, चूड़ सिंह शाम सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।