{"_id":"61f585c0cd96564abf763294","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu252803341","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टी के लोगों ने महात्मा गांधी को देश के हर नागरिक के लिये प्रेरणा स्रोत बताया। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि है। इसके मद्देनजर क्षेत्र के युवाओं ने बताया कि महात्मा गांधी ने जिस राह पर चल कर लोगों के बीच आज़ादी की अलख जगाई उसे भुुलाया नहीं जा सकता।
छंब विधानसभा के युवा और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी सच्चे मायने में अहिंसा के पुजारी थे। जिनकी 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी। यही वजह है कि इस दिन को संपूर्ण राष्ट्र शहीदी दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने बताया कि गांधीजी का व्यक्तित्व ऐसा है कि उनसे जितना सीखा जाए कम है।
युवा केवल सिंह ने बताया कि गांधी ने अपने आदर्शों के आधार पर ऐसे बड़े-बड़े काम किए हैं जोकि मिसाल बन गए हैं। गांधी ने अपने जीवनकाल में कई सारी ऐसी बातें कहीं हैं जो हमें भी जानने और अपने जीवन में उतारने योग्य हैं।
विज्ञापन
युवा व भाजपा नेता दीपक सिंह पोपी ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे देश के हर नागरिक के लिये प्रेरणा स्रोत हैं। हमें देशभक्त बनने और देश के हर नागरिक की भावनाओं को समझने और अपने जीवन को संवारने के लिये गांधीजी के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है।