{"_id":"61e45a6e7cde38497426aa58","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu252023397","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेल में लोगों ने सियावती स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेल में लोगों ने सियावती स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया
विज्ञापन
समोत्रा बिरादरी की तरफ से धूमधाम से किया गया मेल का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव भलवाल ब्राह्मणा स्थित अम्मा सियावती के स्थान पर रविवार को ब्राह्मण समुदाय की समोत्रा बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान बिरादरी के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेल में लोगों ने एकता का प्रतीक बनकर सियावती स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।
बता दें कि मेल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिरादरी के सभी लोगों ने सुबह से ही अम्मा सियावती स्थान पर पहुंचना शुरू कर दिया। इसमें सुबह हवन यज्ञ किया गया। दोपहर को बिरादरी के लोगों की तरफ से बैठक कर बिरादरी के उत्थान को लेकर बातचीत की गई। मेल के कार्यक्रम को लेकर बिरादरी के सदस्य सेवानिवृत्त कैप्टन रतन लाल, शिव कुमार, दयाल चंद, कस्तूरी लाल, राजी कुमार, अयोध्या नाथ, गोविंद राम, सरपंच डिंपल शर्मा, केवल शर्मा ने बताया कि हमारी बिरादरी के सभी लोग हर मेल के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। हम साल में मेल के दो कार्यक्रम करते हैं। इसमें सभी लोग एकता से भाग लेते हैं। आज इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी लोगों ने एकता से प्रसाद ग्रहण किया।
6 भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य