फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

नगर कीर्तन निकाल कर दिया सद्भाव और एकता का संदेश

विज्ञापन
cultural
अखनूर में नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे।
अखनूर। गांव टांडा में खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रविवार को गुरुद्वारा कमेटी टांडा के प्रधान इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान अखंड पाठ हुआ। गांव के विभिन्न चौराहों और सड़कों से नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन

पंच प्यारों ने कीर्तन के आगे चल कर लोगों को सद्भाव और एकता का संदेश दिया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। एसएसपी मोहन लाल भगत विशेष रूप से नगर कीर्तन में शामिल रहे। गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। एसएसपी ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह द्वारा बताए रास्ते पर चलने से हमें प्रेरणा मिलती है। उनके बलिदान को हमेशा समाज याद रखेगा। नगर कीर्तन में अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

लोहड़ी उत्सव और गुरु गोबिंद सिंह का प्रकोशोत्सव मनाया
ज्यौड़ियां। खौड़ के एवरग्रीन पब्लिक हाई स्कूल भगवान चक में रविवार को लोगों के साथ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जम्मू ने लोहड़ी और गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेक्चरर जगदेव सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें हिंदू धर्म को मान्यता देनी चाहिए एवं धर्म के अनुसार अपने पर्व मनाने चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम से अधिक मूल्यवान ज्ञान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. करण सिंह, जसबीर सिंह, बलबीर सिंह, अनदीप शर्मा, स्वर्ण सिंह, तेज सिंह, सुरिंदर सिंह भाऊ आदि मौजूद रहे। संवाद

डीडीसी सदस्य को भेंट किया सिरोपा
सांबा। जिले के रामगढ़ से डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह को गुरुपर्व पर गुरुद्वारा में सम्मान देकर सिरोपा भेंट किया गया। सर्वजीत सिंह के अनुसार सिख संत ने उन्हें सम्मान दिया है। गुरुद्वारा में गुरु महाराज की जीवनी सुनीं। वहीं कीर्तन का भी आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed