फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

प्राचीन कालिका मंदिर अरधान में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना

विज्ञापन
cultural
प्राचीन कालिका मंदिर अरधान मे मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई।
अखनूर। मां भगवती के द्वितीय नवरात्र पर डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने पंचायत कठार के धड़ा अरधान स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होकर माता के चरणों में हाजिरी लगाई। सुरेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दी और पवन स्वरूप महाराज ने मां काली का गुणगान किया। कहा मां भगवती के पावन नवरात्र में ऐसे महान कार्य करने का अवसर बड़ा कम मिलता है। महंत श्रीश्री 1008 पवन स्वरूप महाराज, सरपंच तरलोचन दत्त, मंडल उपाध्यक्ष परमानंद, नायब सरपंच कठार ऐजल सिंह, पंच अमित शर्मा, कैप्टन फकीर सिंह, कैप्टन रामपाल, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, रिटायर लेक्चरर कुलदीप शर्मा, व अन्य माता के भक्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

मेटाडोर स्टैंड पर दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित
विजयपुर। छत्तीसगढ़ नवदुर्गा समिति की तरफ से मेटाडोर स्टैंड पर दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित करके पूजा अर्चना की जा रही है। इसकी जानकारी समिति के प्रधान हीरा लाल साहू ने दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र के चलते क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। भक्तों द्वारा सुबह शाम पूजा अर्चना की जा रही है। ममता देवी, सुरेश वर्मा, दीपक कुमार आदि ने बताया कि हम लोग माता रानी की सुबह शाम पूजा कर रहे हैं और व्रत भी रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed