{"_id":"615603128ebc3e627177fe41","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2447892185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-डायट कार्यक्रम के तहत खौड़ क्षेत्र के 100 युवा ले रहे है प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी-डायट कार्यक्रम के तहत खौड़ क्षेत्र के 100 युवा ले रहे है प्रशिक्षण
विज्ञापन
सी -डायट कार्यक्रम में उपस्थित लड़के और लडकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। मिशन युवा के सहयोग से खौड़ में 27 सितंबर से जारी सी-डायट कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम दो स्थानों पर चल रहा है, जिसमें सेना का गढ़ी मैदान और सेलांवाली ठंगर (पलांवाला) मैदान शामिल है। जहां हर रोज युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। जो 90 दिन तक जारी रहेगा।
बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवा मिशन जम्मू-कश्मीर के सहयोग से शारीरिक, शैक्षणिक, करियर, परामर्श सत्र, खेल और मनोरंजन गतिविधियों में शामिल होकर उनकी ऊर्जा को सही तरीके से प्रसारित कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र 20 लड़कियों और 80 लड़कों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रहे अजय कुमार, नीरज शर्मा, कोमल देवी, पल्लवी, नीरू और आरती ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। हमें शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हमारे ज्ञान को बढ़ाने के लिए पढ़ाया भी जा रहा है।
एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने और खेलों की तरफ ध्यान देने के लिये जागरूक किया जा रहा। यह कार्यक्रम 90 दिन चलेगा। उसके बाद प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जो उन्हें सेना, पुलिस आदि में नौकरी पाने के लिए मदद करेगा।