{"_id":"63eb9537e16959f8ee0afed4","slug":"cultural-activiti-samba-samba-news-c-10-1-46721-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: यूथ फेस्टिवल में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: यूथ फेस्टिवल में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के पंडित प्रेम नाथ डोगरा डिग्री कॉलेज में यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर इस मेगा उत्सव का आगाज किया गया। उत्सव के पीछे का मकसद सांबा के युवाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। छोटे कस्बों के निवासी होने के कारण इन युवाओं के पास अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कोई मंच नहीं है।
यह उत्सव सांबा के युवाओं की संगीत, ललित कला, साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करे के लिए शुरू किया गया है। ऐसे आयोजनों से कॉलेज प्रशासन छात्रों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहा है। पहले दिन पेंटिग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न कॉलेजों ने भाग लिया और रंगोली बनाने और ड्रग एडिक्शन एंड फिट इंडिया विषय पर पेंटिंग बनाने में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन वॉलीबाल व ऊंची कूद की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। माई फिटनेस, माय प्राइड की थीम को लोकप्रिय बनाने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन प्रदर्शनी, संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने कचरे से परियोजना सामग्री तैयार की इस तरह उन्होंने कचरे को कम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रंगोली में डिग्री कॉलेज कठुआ के मोहित वर्मा व अभि कुमार ने प्रथम पुरस्कार जीता। डिग्री कॉलेज सांबा का सलोनी संब्याल और माधवल भगत ने दूसरा पुरस्कार जीता और डिग्री कॉलेज पुरमंडल की बबीता देवी और आरती देवी ने तीसरा पुरस्कार जीता। पेंटिंग में भार्गव डिग्री कॉलेज की नेहा ने प्रथम, डिग्री कॉलेज हीरानगर की रवानी जसरोटिया ने द्वितीय पुरस्कार तथा डिग्री कॉलेज रामगढ़ की अलीशा मेनिया ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। तत्काल में प्रथम शर्मा, कठुआ, हीरानगर के कोमल शर्मा को दूसरा पुरस्कार, भार्गव डिग्री कॉलेज के बंधना बड्याल को तीसरा पुरस्कार दिया। सांबा यूथ फेस्टिवल- टैलेंट हंट 2022 के बैनर तले गायन एकल समूह और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन
इस आयोजन में 10 कॉलेजों और 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. चेतना गुप्ता, डॉ. सुनल शर्मा, डॉ. भरत, डॉ. शिवानी और प्रो. राशु शर्मा जूरी सदस्य थे। कविता में भार्गव कॉलेज की वंदना बड्याल ने प्रथम पुरस्कार, डिग्री कॉलेज कठुआ के मारूफ चौधरी ने द्वितीय पुरस्कार और हीरानगर की सिया ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
एकल गायन में विजयपुर के चंदन कुमार ने पहला, सांबा की मुस्कान ने दूसरा और कठुआ के उमेश संब्याल ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह गायन में सांबा ने पहला, कठुआ ने दूसरा और भार्गव डिग्री कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।