{"_id":"64862c2053ad5edb480c06a6","slug":"culster-university-jammu-news-c-10-jam1008-137808-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रोफेसर कम, डरा रहा पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रोफेसर कम, डरा रहा पाठ्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- क्लस्टर विवि में पाठ्यक्रम कम करने को लेकर छात्रों व प्रशासन में गतिरोध जारी
-छात्रों के मुताबिक छह माह का पाठ्यक्रम एक माह में नहीं हो सकता पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू।
क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच गतिरोध जारी है। छात्रों का कहना है कि छह महीने का सेमेस्टर होता है। मगर क्लस्टर विश्वविद्यालय में एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 31 मई के बाद कॉलेजों में स्टाफ ही नहीं है। ऐसे में छात्र कैसे पढ़ाई करेंगे। छात्रों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित तारीख पर परीक्षा लेने देने में वे सहमत होंगे। मगर, उन्हें पाठ्यक्रम में छूट या ओपन च्वाइस दी जाए। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। छात्र मोहित के अनुसार प्रशासन ने उन्हें कहा कि पाठ्यक्रम कम नहीं किया जाएगा और न ही छूट मिलेगी। निर्धारित समय में परीक्षा आयोजित की जानी है। मोहित ने कहा कि अभी उनकी असाइनमेंट और सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा दोनों साथ चले हैं। छात्रों के लिए परीक्षाओं में बैठना संभव नहीं हो पा रहा। हरिश ने कहा कि सिर्फ एक सेमेस्टर के छात्रों का मुद्दा नहीं दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्र भी परेशान हैं। कम समय में पाठ्यक्रम पूरा करना संभव नहीं है।
शिक्षकों के अभाव में शनिवार को भी नहीं हुई कक्षाएं
पीयूष ने कहा कि प्रशासन ने छात्रों के फायदे को ही देखते हुए सत्र जल्दी पूरी करने की कोशिश कर रहा है। तभी कक्षाएं लगने के डेढ़ महीने के भीतर परीक्षाएं ली जा रही हैं। मगर छात्रों को छूट देनी चाहिए। उन्हें पढ़ने के लिए अधिक समय नहीं मिल पाया है। पूरे पाठ्यक्रम को तैयार करना कम समय में छठे सेमेस्टर के लिए संभव नहीं है। मैहरा मुशताक ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि शनिवार भी कक्षाएं पढ़ाई जाएंगी। लेकिन शिक्षकों के अभाव सभी विषयों की कक्षाएं ही नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों उन्होंने प्रदर्शन भी किया था। अगर बात नहीं सुनी तो प्रदर्शन करेंगे।