फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cukturak activiti in akhonnr

जम्मू: कुछ अज्ञानी लोग पैसे और शान शौकत में भगवान को भूल जाते हैं

विज्ञापन
cukturak activiti in akhonnr
अखनूर। शिवरात्रि पर्व पर कस्बे के द्वापर युग के कामेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना के साथ रोज भंडारा लगाया जा रहा है। महामंडलेश्वर रामेश्वर दास और महंत डाॅ. सत्य नारायण दास की अगुवाई में शिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर में आयोजित रामकथा एवं रुद्र यज्ञ के साथ चल रहे कार्यक्रम में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आस्था व्यक्त कर रहे हैं। कथा वाचक महंत डाॅ. सत्य नारायण दास ने कहा कि भगवान शिव संसार के रचनाकार हैं। सभी मनुष्य, जीव और जंतुओं की भगवान के प्रति आस्था रहती है, मगर कुछ अज्ञानी लोग पैसे और शान शौकत से भूल जाते हैं कि भगवान का भी जाप करना चाहिए, जबकि भगवान हमेशा सुखों और दुखों में साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा ऐसी है कि एक मिनट में भगवान संसार के समझदार मनुष्य को मूर्ख, अज्ञानी को ज्ञानी को बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की लीला अभी तक कोई मनुष्य और वन्य जीव, जंतुओं समझ नहीं पाया। ऐसे हर किसी को भगवान के प्रति आस्था रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान हर किसी के प्रति अच्छी सोच रखता है, मगर इसके लिए मनुष्य को भगवान के प्रति विश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार एक महिला एक संत के पास बच्चे को लेकर गई, संत से कहा कि मेरा बेटा मीठा बहुत खाता है। संत ने महिला से कहा कि पंद्रह दिनों बाद आना। महिला पंद्रह दिनों बाद संत के पास गई, तो संत ने बच्चे को निर्मल भाषा से कहा कि मीठा खाने से शरीर में कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं। जो शरीर को कष्ट दे सकते हैं, और जाने को कहा। महिला ने संत से प्रश्न किया, संत जी अगर यही बात कहनी थी तो आप पहले दिन भी यही बात बोल सकते थे, पंद्रह दिनों बाद बोली। संत ने कहा तब मैं भी अधिक मीठा खाता था, मगर अब कम कर दिया है, जिससे अब मैं बच्चे को मीठा खाने से मना कर सकता हूं। तब यही बात कहता तो कारगर नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed