फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news: those who did not give CUET, admission will be available in 140 colleges.

UG Admission: सीयूईटी न देने वालों के लिए बड़ी खबर, 140 कॉलेजों में मिलेंगे दाखिले

Wed, 20 Sep 2023 06:14 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2023 06:14 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के करीब 140 कॉलेजों में सीयूईटी नहीं देने वाले अभ्यर्थियों के लिए दाखिले के दरवाजे खुल गए हैं। नॉन सीयूईटी के अभ्यर्थियों के लिए कोई बंदिश नहीं है।

विज्ञापन
jammu kashmir news: those who did not give CUET, admission will be available in 140 colleges.
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू कश्मीर के करीब 140 कॉलेजों में सीयूईटी नहीं देने वाले अभ्यर्थियों के लिए दाखिले के दरवाजे खुल गए हैं। नॉन सीयूईटी के अभ्यर्थियों के लिए कोई बंदिश नहीं है। वे सीधा समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवा दाखिला ले सकते हैं। सीयूईटी की 80 फीसदी खाली आरक्षित सीटों को नॉन सीयूईटी में स्थानांतरित किया है। 

विज्ञापन


एमएएम कॉलेज जम्मू में बुधवार को स्पॉट राउंड होगा, उसमें करीब 300 सीटें भरने की उम्मीद है। इसी तरह क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन जीजीएम साइंस कॉलेज, एसपीएमआर कॉलेज और पद्मश्री कॉलेज भी दाखिले दे रहा है।
विज्ञापन


जम्मू, कश्मीर और क्लस्टर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में भी दाखिले जारी हैं। इस बार दाखिलों में देरी हुई है जिसका प्रमुख कारण सीयूईटी का परिणाम देरी से आना है। इससे पहले जुलाई में दाखिला प्रक्रिया पूरी होकर कक्षाएं शुरू होती थी। अगले साल के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया में तेजी लाने की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले छात्रों को ईमेल और फोन नंबर पर दाखिले की सूचना दी जा रही है। आवेदन के दौरान जो ईमेल और फोन नंबर पंजीकृत है उसी पर जागरूक किया जा रहा है। अकादमिक कैलेंडर के अनुसार सही समय पर सत्र पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed