{"_id":"64c6c9727f45110d08082cf2","slug":"cu-kashmir-pg-entrance-paper-jammu-news-c-10-jam1008-171697-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर में पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर में पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर में स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया। सात अगस्त अंतिम तारीख है। अनराक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग और आर्थिक कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आवेदन होगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एमटेक, सीएस एंड ई, एमए इंग्लिश, एमए उर्दू, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विभाग में स्नातकोत्तर, एमकॉम, कनवरजेंट जर्नालिजम, एमए अर्थ शास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान, एलएलएम, एमए एजुकेशन, एमए इस्लामिक स्टडीज, एमएससी बॉटनी, एमएससी कैमिस्ट्री, एमए कश्मीरी, एकीकृत बीएचड व एमएड, एमपीएड, एमए तुलानात्मक धर्म एवं सभ्यता केंद्र, एमएससी जीव विज्ञान (लेट्रल एंट्री), एमएससी बॉयोटेक्नॉलोजी (लेट्रल एंट्री), एमएससी फिजिक्स (लेट्रल एंट्री) कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण मांगे गए हैं। मेरिट के हिसाब से विभागों के लिए सूची भेजी जाएगी। प्रवेश संबंधी अनिवार्य सूचनाएं विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड होंगी।
केंद्रीय विवि जम्मू में पंजीकरण दो दिन पहले शुरू
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में पीजी दाखिले के लिए दो दिन पहले से पंजीकरण शुरू है। सीयूईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगातार पंजीकरण करवा रहे हैं। स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण की तारीख 30 जुलाई थी। अब विश्वविद्यालय काउंसलिंग के लिए विभागों को सूची भेजेगा।