फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CTO of Income Tax Department arrested for taking bribe of 13 thousand in Jammu

सीबीआई की कार्रवाई: जम्मू में आयकर विभाग का सीटीओ 13 हजार की रिश्वत लेता गिरफ्तार, घर की तलाशी भी ली 

Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
सार

सीबीआई के पास पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिकारी उसका टीडीएस जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद पूरी कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
CTO of Income Tax Department arrested for taking bribe of 13 thousand in Jammu
रिश्वत लेने वाले आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीडीएस जारी करने के लिए 13 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में राज्य आयकर विभाग के मुख्य कराधान अधिकारी (सीटीओ) को गिरफ्तार कर किया गया। सीबीआई की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास और कार्यालय पर भी दबिश दी और कई तरह के दस्तावेज बरामद किए।

विज्ञापन

केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है

आरोपी पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।  जम्मू के ग्रेटर कैलाश लेन नंबर 3 में रहने वाले अमरीक सिंह इस समय राज्य आयकर विभाग के सर्कल तीन कठुआ में बतौर मुख्य कराधान अधिकारी तैनात हैं। सीबीआई के पास एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उक्त अधिकारी उसका टीडीएस जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद आरोपी को दबोचने का प्लान बनाया

सीबीआई की टीम ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को दबोचने का प्लान बनाया। शुक्रवार दोपहर सीबीआई की टीम शिकायकर्ता के साथ मिलकर आरोपी के ग्रेटर कैलाश घर के बाहर पहुंच गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी को घर से बाहर बुलाया। जैसे ही उसे नोट दिए गए, तभी सीबीआई की टीम ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी के घर पर तलाशी ली गई, जबकि एक टीम ने कार्यालय को खंगाला। देर शाम तक सीबीआई की टीम ने आरोपी और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कई तरह के दस्तावेज पूछताछ के बाद जब्त कर लिए गए।

 

यह भी पूछताछ कर रही है कि क्या पहले भी आरोपी पर इस तरह के आरोप लगे हैं या शिकायतें आई हैं। जांच यह भी की जा रही है कि उसकी संपत्ति कितनी है और कहां कहां है। सीबीआई का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed