{"_id":"5c5dd6a5bdec2273742754b2","slug":"crpf-won-all-india-police-band-contest-organised-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सीआरपीएफ ने जीता ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सीआरपीएफ ने जीता ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता का खिताब
Sat, 09 Feb 2019 12:51 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के गुलशन ग्राउंड मैदान पर चल रही ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। टीम को ओवरआल बेस्ट घोषित किया गया। 23 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम को ब्रास बैंड श्रेणी में अव्वल घोषित किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस को पाई बैंड और सीआरपीएफ को बगल काल बैंड श्रेणी में अव्वल करार दिया गया।
वीरवार को सभी तरह के इवेंट खत्म हो गए थे। शुक्रवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीजीपी दिलबाग सिंह, ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर जे पी नंदा सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विजय कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से देशभर की पुलिस के जवानों को एक दूसरे से रूबरू होने का मौका मिलता है। वह एक दूसरे के राज्य से परिचित होते हैं। बहुत कुछ सांझा करते हैं। प्रतियोगिता से टैंलेंट बाहर आता है। जम्मू कश्मीर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि नेशनल हो या फिर ग्लोबल। दोनों ही आयोजनों को सफल करने में पुलिस कामयाब होती है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में 7 टीमें केंद्रीय सुरक्षा बल और 16 टीमें राज्य पुलिस की शामिल थीं। सीआरपीएफ को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया।

19 में से 9 बार खिताब जीता
सीआरपीएफ ने पुलिस बैंड प्रतियोगिता में ऐसा रिकार्ड बना दिया है, जिसे तोड़ पाना फिलहाल नजर नहीं आ रहा। एक बार फिर से सीआरपीएफ ने साबित किया कि धुनों के सरताज वहीं हैं। अब तक 19 बार पुलिस बैंड प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिसमें 9 बार सीआरपीएफ विजेता बना है। इसके आसपास कोई बैंड भी नहीं है। कुछ टीमें आज तक जीत नहीं सकी। कुछ एक बार से आगे नहीं बढ़ सकीं। सीआरपीएफ की जीत में 30 सालों से बैंड का हिस्सा रहे हवलदार मोहन लाल का योगदान सराहनीय है।