फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF will take over command on the highway

दरबार मूव: सीआरपीएफ हाईवे पर संभालेगी कमान

Sat, 23 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 23 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
CRPF will take over command on the highway
दरबार मूव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : FILE PHOTO
दरबार मूव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसकी सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। हालांकि आतंकवाद में कमी के कारण सेना दरबार मूव के दौरान सुरक्षा को लेकर पहले से कम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


सेना अपने कैंटोनमेंट क्षेत्र में ही सुरक्षा का जिम्मा रूटीन में निभाएगी। सीआरपीएफ की आरओपी टीमें पूरे हाईवे पर कमान संभालेगी। इसके लिए पांच अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा को लेकर सभी 32 थानों को सक्रिय रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सेना भी नगरोटा, उधमपुर, बदामी बाग कैंटोनमेंट क्षेत्र में ही कानवाई को सुचारू रुप से निकालने के लिए जिम्मेदारी निभाएगी। दरबार मूव के लिए निकलने वाली कानवाई के साथ सीआरपीएफ की गाड़ी सुरक्षा के लिए रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी जम्मू दानिश राना ने सुरक्षा समीक्षा की और सुरक्षा कर्र्िमयों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए। उनके अनुसार नोडल पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होगी। सुरक्षा कर्मियों को भी दरबार मूव के लिए जा रही गाड़ियों को कोई रुकावट नहीं हो, उसके लिए प्रबंध किए जाएं। नाकों को मुस्तैद रखा जाएगा। बैठक में डीआईजी उधमपुर, डीआईजी रामबन व एसएसपी मौजूद थे।


साथ ही एसएसपी सुरक्षा को रिकार्ड की पैकिंग तथा लोडिंग के दौरान बारीक नजर रखने को कहा गया है। उन्हें क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी जारी करने को कहा गया है, ताकि श्रीनगर में वाहनों को प्रवेश करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed