{"_id":"586dda1f4f1c1b0765158b0f","slug":"crpf-will-be-deployed-in-the-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार का आदेश, कश्मीर घाटी से नहीं हटेगी CRPF","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार का आदेश, कश्मीर घाटी से नहीं हटेगी CRPF
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात सीआरपीएफ जवान
- फोटो : PTI
घाटी से फिलहाल सीआरपीएफ नहीं हटेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी तक कंपनियों को रोकने का केंद्र सरकार की ओर से आदेश आया है।
अमरनाथ यात्रा और कश्मीर हिंसा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र की ओर से 100 से अधिक कंपनियां भेजी गई थीं। पहले चरण में 40 से अधिक कंपनियों को भेजा जाना था।
आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में भड़की हिंसा लगभग थम गई है। हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों को बुलाने का फैसला किया। कंपनियां उन इलाकों से हटाई जाएंगी जहां हालात सामान्य हो गए हैं।

Trending Videos
सीआरपीएफ को चुनाव वाले राज्यों में तैनात करने का विचार
श्रीनगर में गश्त करते सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : PTI
केंद्र सरकार ने ऐसे इलाकों को चिह्नित करने को भी कहा है जहां से सीआरपीएफ को हटाने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का अंदेशा न हो। इसके तहत पहले चरण में 40 कंपनियों को वापस भेजने का फैसला किया गया जो वैसे इलाकों में तैनात हैं जहां हिंसा पूरी तरह थम गई है और लोग अपने सामान्य कामकाज में जुट गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि घाटी से वापस बुलाई जा रही सीआरपीएफ को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में तैनात किया जाएगा।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि फिलहाल सीआरपीएफ कंपनियों को वापस भेजने का फैसला पूर्व सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी यानी सात जनवरी तक रोक दिया गया है। आगे कब वापसी होगी, इसके लिए कोई आदेश नहीं मिला है। वैसे इलाके चिह्नित कर लिए गए हैं जहां से सुरक्षा बल को हटाने के बाद कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।