फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF saved a woman's life by donating blood in time.

Jammu News: सीआरपीएफ ने समय पर रक्त देकर महिला की जान बचाई

विज्ञापन
CRPF saved a woman's life by donating blood in time.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले में आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार देर शाम राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में एक जरूरतमंद महिला को समय पर रक्त देकर उसकी जान बचाई। अस्पताल प्रशासन और पीड़ित महिला के परिजनों ने सीआरपीएफ का आभार प्रकट किया।
नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव सरल निवासी इम्तियाज अहमद की बहन रंगीला बेगम (36) राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों ने उसके लिए तत्काल रक्त की व्यवस्था करने की बात कही लेकिन रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस बीच इम्तियाज अहमद के मित्र फरहान अहमद ने सीआरपीएफ कंट्रोल रूम मुख्यालय जम्मू सेक्टर से संपर्क कर अपनी बहन की स्वास्थ्य स्थिति एवं रक्त की तत्काल आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सीआरपीएफ कंट्रोल रूम जम्मू सेक्टर ने शीघ्र ही 38वीं बटालियन सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल भारत कुमार सिंह एवं कांस्टेबल जीडी अंकित कुमार को जिला अस्पताल पुंछ भेजा और मरीज की तत्काल चिकित्सा आवश्यकता को पूरा करने के लिए रक्तदान किया। सीआरपीएफ कर्मियों की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को महत्वपूर्ण सहायता मिली। जिससे महिला की जान बच गई। जिस पर इम्तियाज अहमद ने सीआरपीएफ, मुख्यालय जम्मू सेक्टर तथा रक्तदान करने वाले दोनों जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed