{"_id":"193e1e49d1dfd6c1c3f7cfa642527432","slug":"crpf-ready-for-assembly-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव शांतिपूर्व करवाने के लिए तैयार CRPF","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्व करवाने के लिए तैयार CRPF
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल श्रीनगर सेक्टर के महानिरीक्षक केएस भंडारी ने कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को पहले से बेहतर बताते हुए इसके और बेहतर होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने चुनाव के दौरान पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बल को पूरी तरह से तैयार तथा सक्षम बताया।
विज्ञापन
वह वीरवार को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राज्य में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान आतंकी हमलों के बढ़ने की आशंका पर कहा कि चुनाव के दौरान हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करना रूटीन कार्य है।
विज्ञापन
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव को भी सफलता पूर्व तरीके से संपन्न करवा जा चुका हैं और पहले भी कई बार ऐसा हुआ।उनका कहना था कि चुनाव से पूर्व आतंकी खेमा अधिक सक्रिय हो जाता है, लेकिन हम किसी भी चुनौती को स्वीकार कर उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
चुनाव में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मांग संबंधित एक प्रश्न के जवाब में उनका कहना था कि चुनाव के दौरान अर्धसैनिक बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने की प्रक्रिया रही है। राज्य के हालात को देखते हुए इस पर निर्णय लेने का अधिकार सरकार के पास रहता है।