फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF man killed as rooftop falls on him at former MLA residence in Hazratbal

जम्मू: छत गिरने से सीआरपीएफ जवान की मौत, पूर्व विधायक के आवास पर हुए थे घायल

Wed, 06 Jan 2021 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Jan 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
CRPF man killed as rooftop falls on him at former MLA residence in Hazratbal
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनगर के हजरतबल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान के ऊपर छत गिरने से उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सीआरपीएफ की 115 बटालियन में सब इंस्पेक्टर एचसी मुर्मु के रूप में हुई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व विधायक सैयद एम अखून के आवास पर सुरक्षा प्रभारी के तौर पर तैनात थे। अखून के निवास पर सुरक्षा कर्मियों के लिए बने कमरे का हिस्सा ढह जाने से मुरमुर घायल हो गए थे। उनका उपचार एसकेआईएमएस अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में कुपवाड़ा जिले में बर्फ के नीचे दबकर रहमी बेगम की मौके पर ही मौत हो गयी। कश्मीर में रविवार से हो रही भारी बर्फबारी में कई मकान ढह गए हैं या कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घाटी में कई जगहों खासकर दक्षिणी कश्मीर में बर्फबारी जारी है। अधिकारियों ने बर्फबारी की आशंका वाले क्षेत्रों से कई परिवारों को बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं रविवार को गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्दनाक हादसे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इंजीनियर और ठेकेदार पर रासुका लगाने का आदेश दिया है। साथ ही पूरे नुकसान की वसूली दोषी इंजीनियर व ठेकेदार से करने और ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed