{"_id":"5d7748868ebc3e0159663b25","slug":"crpf-madadgaar-helpline-34-274-phone-calls-received-so-far-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ मददगार हेल्पलाइनः अबतक रिसीव हुईं 34,274 फोन कॉल, जवानों ने घर-घर जाकर पहुंचाए संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ मददगार हेल्पलाइनः अबतक रिसीव हुईं 34,274 फोन कॉल, जवानों ने घर-घर जाकर पहुंचाए संदेश
Tue, 10 Sep 2019 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ मददगार
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की श्रीनगर स्थित हेल्पलाइन ‘14411’ एक बार फिर कश्मीरियों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में रहने वालों के लिए चालू की गई है। यह हेल्पलाइन फिर से शुरू करने का मकसद है कि अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को खत्म करने के केंद्र के फैसले के बाद पैदा हुए हालात के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों और उनके परिवारों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
सीआरपीएफ हेल्पलाइन के जरिए अबतक 34,274 फोन कॉल रिसीव हुईं। अधिकांश कॉल कश्मीर में रहने वाले लोगों ने की है। जोकि अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों का हालचाल जानने के लिए की गई हैं। इनमें से 1227 वह फोन कॉल भी शामिल हैं जिनमें सीआरपीएफ के जवानों ने घर-घर जाकर लोगों से उनके परिजनों को फोन कराए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ‘मददगार’ हेल्पलाइन के पांच अंकों वाले लैंडलाइन नंबर को फिर से चालू कर दिया गया है। कश्मीर घाटी में संचार व्यवस्था पर लगाई गई बंदिशों के कारण इसे बंद कर दिया गया था। एक आधिकारिक ट्वीट में सीआरपीएफ ने कहा, ‘14411 को फिर से चालू कर दिया गया है, कश्मीरी छात्र और कश्मीर या बाहर रह रहे आम लोग त्वरित सहायता के लिए 24 घंटे नि:शुल्क नंबर 14411 पर सीआरपीएफ मददगार से संपर्क साध सकते हैं।’
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बीते रविवार देर शाम से अब तक लोगों ने इस हेल्पलाइन नंबर पर 500 से ज्यादा कॉल किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले लोग जम्मू-कश्मीर के हालात के बारे में जानना चाहते हैं। वे अपने परिवारों का कुशलक्षेम जानना चाहते हैं और उनकी अन्य चिंताएं भी अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। सीआरपीएफ उनकी हरसंभव मदद कर रहा है।