{"_id":"611a9ab37433e3038240aa50","slug":"crpf-jawan-was-injured-after-terrorists-hurled-a-grenade-at-security-forces-in-handwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड, सीआरपीएफ का एक जवान घायल, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड, सीआरपीएफ का एक जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
Tue, 17 Aug 2021 12:51 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:51 AM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ के ई-7 पर ग्रेनेड फेंका है। इस घटना में सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला जम्मू-कश्मीर, फाइल फोटो
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंक दिया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
A CRPF jawan was injured after terrorists hurled a grenade at security forces in Langate area of Handwara, Kupwara today: Jammu and Kashmir Police
— ANI (@ANI) August 16, 2021विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ के ई-7 पर ग्रेनेड फेंका है। इस घटना में सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोट आई है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, कुलगाम में रविवार को आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर ग्रेनेड फेंका। धमाका न होने से बड़ा हादसा टल गया। एक अधिकारी ने बताया कि पीडीपी के ब्लॉक अध्यक्ष फारूक अहमद राथर के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। हालांकि, ब्लास्ट नहीं हुआ, इससे कोई अनहोनी नहीं हुई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। इसके साथ ही आतंकियों की तलाश में अभियान भी चलाया गया। अभी तक आतंकियों का कोई पता नहीं चला है।