{"_id":"5d2b4a0b8ebc3e6cf60c76bb","slug":"crpf-jawan-shot-dead-at-jammu-secretariat-investigation-on-by-jammu-kashmir-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू सचिवालय में संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू सचिवालय में संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 14 Jul 2019 08:58 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:58 PM IST
सार
- रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत, खुद गोली मारी या किसी और ने, हो रही जांच
- तमिलनाडु का रहने वाला था सीआरपीएफ कर्मचारी, पिछले गेट पर था तैनात
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू सचिवालय में संतरी पोस्ट पर तैनात सीआरपीएफ के एक जवान की रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। शव सीआरपीएफ कर्मी के पैतृक गांव भेजा जा रहा है। वह तमिलनाडु का रहने वाला था। पक्का डांगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जवान को किन परिस्थितियों में गोली लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है।
एसएचओ सुनील कुमार के अनुसार, सचिवालय के पिछले गेट पर पी राम कुमार (तमिलनाडु) संतरी पोस्ट पर तैनात था। शाम लगभग तीन बजे परिसर में गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान जब वहां पहुंचे तो उसे जमीन पर गिरा हुआ पाया। उसके छाती में बाएं तरफ गोलियों के दो निशान थे। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गयां जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उसकी शिनाख्त कांस्टेबल पी राम कुमार (33) निवासी कासिम ब्याल, जिला नीलगिरी (तमिलनाडु) के रूप में हुई है। अब पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि जवान ने खुद गोली मारी है या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने उसे गोली मारी।