{"_id":"5e75dfe28ebc3e76840fb842","slug":"crpf-jawan-shot-and-committed-suicide-in-srinagar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः सीआरपीएफ के एक जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः सीआरपीएफ के एक जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
Sat, 21 Mar 2020 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
- फोटो : @crpf_srinagar
श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि यह जवान बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जवान की शिनाख्त हेड कांस्टेबल दिलबाग सिंह के रूप में हुई है जो श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में तैनात सीआरपीएफ की 23वीं बटालियन में था।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवान ने रात करीब 12:30 बजे ड्यूटी पर खुद को गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद साथी जवान घटना स्थल की ओर भागे और वहां पहुंचने पर उसे खून से लथपथ पाया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से यह जवान बीमार था और इसका इलाज चल रहा था।