{"_id":"5eb5b3438ebc3e907e5a7b09","slug":"crpf-jammu-city-news-jmu209541764","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकरोधी अभियानों में सीआरपीएफ की भूमिका पर सवाल उठाने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकरोधी अभियानों में सीआरपीएफ की भूमिका पर सवाल उठाने पर विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/नई दिल्ली। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सीआरपीएफ की भूमिका पर सवाल उठाकर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने विवाद खड़ा कर दिया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि 29 अप्रैल को बारामुला पुलिस लाइन में आयोजित सुरक्षा बलाें की संयुक्त बैठक में आईजी विजय कुमार ने घाटी में सीआरपीएफ को शोपीस कह दिया। इस दौरान आईजीपी ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ऑपरेशन चला रही है जिसे पुलिस के खुफिया तंत्र की मदद से अंजाम दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आईजीपी ने यहां तक कह दिया कि वे सीआरपीएफ को अच्छे से जानते हैं क्योंकि वे इसमें डेपुटेशन पर सेवाएं दे चुके हैं। आईजीपी के इस बयान पर सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कड़ा एतराज जताया। साथ ही उच्च स्तर से हस्तक्षेप की मांग की। बताया जा रहा है कि इसी वजह से शुक्रवार को कश्मीर जोन पुलिस ने सीआरपीएफ की तारीफ का ट्वीट किया। वहीं डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकरोधी ग्रिड की मजबूती में अर्द्धसैन्य बलों खासकर सीआरपीएफ की भूमिका को सराहनीय बताया। गौरतलब है कि 1997 बैच के आईपीएस अफसर विजय कुमार डेपुटेशन पर डीआईजी सीआरपीएफ पद पर छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में काम कर चुके हैं।