{"_id":"5dc31c768ebc3e5af74db7ad","slug":"crpf-dg-inspection-jammu-news-jmu1966880184","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी ने पूछा सीआरपीएफ जवानों से हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी ने पूछा सीआरपीएफ जवानों से हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। सीआरपीएफ के डीजी जुल्फकार हसन ने बुधवार को राजोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर और आसपास के उन इलाकों का दौरान किया जहां सीआरपीएफ के जवान तैनात है। इस दौरान उन्होंने जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
डीजी ने सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर राजोरी के हालात का जायजा लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने राजोरी में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सीआरपीएफ के योगदान की जानकारी दी। इस दौरान डीजी ने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए किए वे कानून व्यवस्था की किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने को तैयार रहें। डीजी ने एसएसपी जुगल मन्हास के साथ बैठक कर राजोरी के हालात के बारे में जानकारी हासिल की। एसएसपी ने डीजी को जिले में कानून व्यवस्था और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी और पुलिस और सीआरपीएफ के बीच तालमेल को लेकर डीजी को अवगत कराया। डीजी ने एसएसपी और अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को ठोस कदम उठाएं। पुलिस के साथ-साथ आम जनता के साथ रिश्तों को बेहतर बनाएं। और जनता के सहयोग से हालात को सामान्य बनाए रखें।