फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF constable Santosh made ROV to find IED buried in the ground

कॉन्स्टेबल ने किया कमाल : सीआरपीएफ के सैन्यकर्मी संतोष ने बनाया जमीन में दबी आईईडी खोजने वाला आरओवी

Thu, 17 Mar 2022 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 02:24 AM IST
सार

नक्सलियों और आतंकियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संतोष ने तैयार की तकनीक।

विज्ञापन
CRPF constable Santosh made ROV to find IED buried in the ground
file pic..... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

केरल के रहने वाले सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल संतोष कुमार ने रिमोट ऑपरेटिव व्हीकल (आरओवी) तैयार किया है, जो 2 फुट तक जमीन के नीचे दबी आईईडी को ढूंढ कर खुदाई करके बाहर निकाल सकता है। साथ ही 100 मीटर तक दूर जाकर निष्क्रिय कर सकता है।

कॉन्स्टेबल संतोष कुमार देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में तकनीकी उपकरण विशेषज्ञ हैं। सीआरपीएफ पर दंतेवाड़ा में 2010 में हुए माओवादियों के हमले से उन्हें काफी ठेस पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को घातक हमलों से बचाने की ठान ली। इसके लिए संतोष पिछले कई सालों से तकनीक पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इससे सीआरपीएफ को आतंकी, नक्सलियों, माओवादियों के हमलों का सामना करना और उनसे लड़ने में मदद मिल रही है। इन्हीं तकनीक में रिमोट आपरेटिव व्हीकल भी शामिल है, जो 2 फुट तक जमीन की खुदाई करके आईईडी को बाहर निकाल सकता है। साथ ही इसे 100 मीटर तक दूर जाकर निष्क्रय कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के आरओवी सिर्फ सीआरपीएफ के पास हैं और इसे संतोष ने तैयार किया है। संतोष की तकनीक का लोहा पूरी सीआरपीएफ मानती है। तभी उनको दिल्ली में सिर्फ हथियारों को आधुनिक बनाने के काम में लगाया गया है। वह कई तरह की तकनीक सीआपीएफ के लिए तैयार कर रहे हैं। 

कुछ ऐसे आया जुनून
संतोष ने बताया कि 2010 में जब दंतेवाड़ा में माओवादी हमला हुआ तो उनकी बटालियन को वहां तैनात किया गया। तब माओवादियों और नक्सलियों के हमले उनसे बर्दाश्त नहीं होते थे। वह कुछ ऐसे हथियार बनाना चाहते थे, जिससे हमलों का सामना किया जाए और मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।



तब उन्होंने मोर्टार से हमला करने को लेकर एक तकनीक तैयार की, जिसकी उच्च स्तर पर काफी सराहना की गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया, क्योंकि आतंकी और नक्सली आईईडी से बहुत ज्यादा हमले करते हैं। उन्होंने एक ऐसा रिमोट आपरेटिव व्हीकल बनाया, जो 2 फुट तक जमीन के अंदर रखी गई आईईडी को ढूंढ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed