{"_id":"5feb46028ebc3e40cf52e262","slug":"crpf-asi-dies-in-hospital-he-was-injured-in-ganderbal-grenade-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गांदरबल ग्रेनेड हमले में घायल सीआरपीएफ एएसआई ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल ग्रेनेड हमले में घायल सीआरपीएफ एएसआई ने अस्पताल में तोड़ा दम
Tue, 29 Dec 2020 08:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Dec 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ एएसआई का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकियों द्वारा पिछले सप्ताह किए गए ग्रेनेड हमले में घायल सीआरपीएफ़ के तीन जवान में से एक और ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सिस (स्किम्स) में मंगलवार को दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने अमर उजाला को बताया कि आज सुबह एएसआई ने अस्पताल में दम तोड़ा।
बता दें कि गत बुधवार शाम को आतंकियों ने जिले के दादरहामा इलाके के तौहीद चौक में स्थित सीआरपीएफ की 115वीं बटालियन के जवानों को निशाना बनाते हुए उनपर ग्रेनेड दागा। इस हमले में सीआरपीएफ के एएसआई समेत तीन जवान घायल हुए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए स्किम्स पहुंचाया गया। लेकिन अगले ही दिन अस्पताल में असम के कॉन्स्टेबल मृत्युंजय चटिया ने दम तोड़ दिया और आज जिस एएसआई ने दम तोड़ा उनकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के नेत्रपाल सिंह के तौर पर हुई है।
गौरतलब है कि उस दिन हमले के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ़ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और घटना स्थल का जायजा लिया था। इतना ही नहीं हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों को घेरे में लेते हुए एक संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया गया था।
विज्ञापन
नेत्रपाल सिंह की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वह अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बीमानगर के रहने वाले थे।