फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF 4 PERSONALS DONATE BLOOD IN KISTWAR TWO BROKE THEIR FAST

विश्व रक्तदान दिवस: बच्ची की जान बचाने के लिए CRPF के 2 जवानों ने रोजा तोड़कर किया रक्तदान

Thu, 14 Jun 2018 06:44 PM IST
चंद्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू
चंद्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 14 Jun 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
CRPF 4 PERSONALS DONATE BLOOD IN KISTWAR TWO BROKE THEIR FAST
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : DEMO PHOTO

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर देश भर में हजारों की संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। हालांकि जम्मू-कश्मीर में रक्तदान दिवस के मौके पर सीआरपीएफ के जवानों ने दरियादिली दिखाते हुए जो काम किया है उसकी चारों ओर सराहना हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल किश्तवाड़ के रहने वाले अनिल सिंह की बहन ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पीड़ित थी। इलाज के लिए उन्हें काफी मात्रा में खून की जरूरत थी। खून की तलाश में भाई अनिल ने कई जगह सर पैर मारा लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन


थक हार कर उसने सीआरपीएफ के हेल्पलाइन पर फोन किया और पूरे मामले की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई। जानकारी होते ही सीआरपीएफ के चार कर्मियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से रक्तदान के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन समस्या उस वक्त आकर खड़ी हो गई जब डॉक्टरों ने दो जवानों को रक्तदान करने से मना कर दिया। इसके पीछे वजह थी कि दोनों जवान रमजान के पाक महीने में रोजा थे। रक्तदान करना उनके लिए खतरे से खाली नहीं था। 

डॉक्टरों ने बताया कि अगर वो रोजा तोड़ते हैं तो वह रक्तदान कर सकते हैं। जवानों ने बिना किसी देरी किए रोजा तोड़ने के लिए तैयार हो गए लेकिन रक्तदान करने का आग्रह किया।चारों जवानों की पहचान संजय पासवान, मुद्दसिर भट, असलम मीर, रामनिवास के तौर पर हुई है।

जवानों की इस दरियादाली की चारों ओर वाहवाही हो रही है। खास कर उन 2 जवानों की चर्चा जोरों पर है जिन्होंने रमजान के पाक महीने का रोजा तोड़ कर एक जरूरतमंद की मदद की। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।


गौरतलब है कि इंसान इतनी तकनीकि से लैस होने के बावजूद आज तक खून को बनाने में कामयाबी नहीं हासिल कर पाया है। एक आदमी के रक्त दान से कई जिंदगी को बचाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed