फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cross-loc bus service resumes due to ceasefire violation

सीमा पर गोलाबारी ने राहे मिलन की राह में बिछाए कांटे

Fri, 11 Sep 2015 09:25 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
cross-loc bus service resumes due to ceasefire violation

सीमा पर लगातार गोलाबारी से उपजे तनाव का असर राहे मिलन पर भी पड़ रहा है। अगस्त मध्य से अब तक पीओके प्रशासन द्वारा एक भी भारतीय को अपनों से मिलने के लिए पीओके जाने का परमिट नहीं मिल पाया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से उस पार से कश्मीर आने की इच्छा रखने वाले लोगों को परमिट दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पुंछ-रावलाकोट (पीओके) के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में दोस्ती के पैगाम के साथ शुरू की गई साप्ताहिक बस सेवा में केवल पीओके से ही नागरिक आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां अपनों के बीच समय पूरा कर चुके लोग लौट रहे हैं। 15 अगस्त के आसपास पुंछ जिले में एलओसी पर पाकिस्तान ने जबर्दस्त गोलाबारी की। इसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस सेवा शुरू की गई थी वाजपेयी के कार्यकाल में

cross-loc bus service resumes due to ceasefire violation

पाकिस्तानी गोलाबारी का सिलसिला अब भी जारी है। भारत की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। लगातार गोलाबारी से सीमा पर तनाव की स्थिति है। सूत्रों का कहना है कि इन्हीं हालात में पीओके से भारतीयों को परमिट नहीं मिल पा रहा है।

चक्का दा बाग पर अब पीओके जाने वाले भारतीयों को छोड़ने कोई नहीं पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपने पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से घाटी में अमन-शांति के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू करने का आग्रह किया था।

इसी के तहत वाजपेयी ने कश्मीर में अपने शांति मिशन के तहत पुंछ-रावलाकोट बस सेवा शुरू की थी। बस सेवा सप्ताह में एक दिन है। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्का दा बाग के रास्ते पुंछ-रावलाकोट बस सेवा चलती है। पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम से यह बस रावलाकोट तक जाती है। इस बस से दोनों ओर के लोग आते जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed