{"_id":"d87c1e68580757c11b73ab26a5c57d74","slug":"crop-mercury-climbed-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब होने पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब होने पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश और ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किए जाने से किसानों में रोष है। मंगलवार को इसी अनदेखी पर किसानोें ने सरकार नारेबाजी की। किसानों का यह भी कहना था कि पाकिस्तान की ओर से अपने क्षेत्र में बांध बनाने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से भी दिक्कतें बढ़ी हैं। इसका समाधान जल्द करना चाहिए।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र कोरोटाना खुर्द और अब्दुल्लियां के किसान देश राज, तरसेम लाल, दर्शन लाल, बचन लाल, तुलसी राम, मोहिन्द्र सिंह, यशपाल, सवर्ण लाल, भगवान दास का कहना है कि गत वर्ष ओलों से धान की फसल चौपट हो गई थी। अब तक सरकार ने राहत राशि मुहैया नहीं करवाई है। वहीं अब एक बार फिर खेताें में सरसों व गेहूं की फसल बिगड़े मौसम की भेंट चढ़ी है। किसानों ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को राहत राशि मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन