{"_id":"1fa2351c77f2d47ca96d85e5ee0044f5","slug":"crop-insurance-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को बीमा कवर के तहत लाने के लिए सरकार कर रही विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को बीमा कवर के तहत लाने के लिए सरकार कर रही विचार
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद गनेई ने किसानों को राहत देने की बात कही।
विज्ञापन
कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए गनेई ने कहा कि राज्य सरकार बीमा कवर के तहत विभिन्न फसलों को लाने के लिए विचार कर रही है।
इसके साथ सरकार नवीनतम तकनीकी उपायों के साथ किसानों तक पहुंचने के लिए हर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों के साथ इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया है।
गनेई ने कहा कि हम उन सभी संभावनाओं पर गौर करेंगे जिनके तहत फसलों को बीमा कवर के अंतर्गत लाया जा सके। इसके लिए उन्हें जेके बैंक और बीमा कंपनियों से भी इस बात को लेकर बात करनी होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों को अपने-अपने जिला मुख्यालय पर स्टॉक और अन्य उर्वरकों की उपलब्धता की तैयारियों की समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सेवा क्षेत्र में खामियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन