{"_id":"b99940bdfdffe90ae4ee705fef6f827a","slug":"crisis-on-budget-session-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र पर संकट के बादल मड़राए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र पर संकट के बादल मड़राए
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में राज्यपाल शासन जारी रहा तो 18 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र पर भी तलवार लटक सकती है। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता का कहना है कि वे बजट सत्र के बाबत सोमवार या मंगलवार को राज्यपाल से मिलेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि नई सरकार जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगी। विधानसभा का बजट सत्र 18 जनवरी से शुरू होना है। 22 जनवरी को रियासत का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सात जनवरी को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से पीडीपी-भाजपा की ओर से राज्यपाल को नए सिरे से सरकार गठन पर जरूरी सहमति पत्र सौंपा जाना बाकी है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार सोमवार से पीडीपी और भाजपा के नेताओं में सरकार गठन, शपथ ग्रहण व अन्य मसलों पर गंभीरता से चर्चा हो सकती है। अगर इसमें कुछ दिन और लग गए तो फिर बजट सत्र पर संशय पैदा हो सकता है।
हालांकि, सरकार की ओर से बजट सत्र की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू प्री-बजट बैठकें कर चुके हैं। उद्यमियों, कारोबारियों, किसानों तथा विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्होंने रायशुमारी कर ली है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने भरोसा जताया है कि पीडीपी और भाजपा के गठबंधन की सरकार रियासत में जल्द बन जाएगी जो रियासत को तरक्की की राह पर अग्रसर करेगी।