{"_id":"bbf264cb269b7503fc2e807a27a45f44","slug":"young-woman-was-gang-raped-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू:अगवा कर युवती का गैंगरेप किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू:अगवा कर युवती का गैंगरेप किया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 21 Aug 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अगवा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में काला निवासी गोलपत्तन और राकेश कुमार निवासी बठूर गजनसू शामिल हैं। पुलिस ने राकेश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सरोड़ा क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती 11 अगस्त को घर से किसी काम से निकली थी, तभी वह लापता हो गई। युवती के पिता ने दोमाना पुलिस स्टेशन में इसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर गोलपत्तन में दबिश दी तो एक घर से युवती को बरामद किया गया। उस समय राकेश भी घर में मौजूद था, जिसे हिरासत में ले लिया गया। युवती ने बयान दिए कि राकेश और काला ने उसका अपहरण कर एक घर में कैद रखा। वह मारपीट और बलात्कार करते रहे।
विज्ञापन