फंदे लगाने वालों का शहर बना जम्मू
पहली घटना पटोली मोड़ की है, जहां विशाल शर्मा (28) नाम के युवक ने किसी बात से परेशान होकर फांसी लगा ली। युवक बाथरूम में बिजली के तार का फंदा बनाया और झूल गया।
फांसी लगाने की दूसरी घटना सरवाल क्षेत्र की है जहां विमल कुमार (41) पुत्र विजय कुमार गुप्ता ने रात को सोते समय अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
तीसरी घटना शहर के गंग्याल इलाके में हुई जहां युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तड़के माडल टाउन के सेक्टर-1 में हुई जहां विक्रम सिंह (32) नाम के युवक ने फांसी लगा ली। युवक मूल रुप से वाणी ब्राह्मणा का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला।
वहीं आत्महत्या करने की चौथी घटना पटौली क्षेत्र की है जहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किशोरी मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली बताई जा रही है। जो परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए जम्मू आई थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भिजवा दिया है।