{"_id":"590f72294f1c1b3a548512e1","slug":"women-got-raped-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 08 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला से रेप
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में पंजाब की एक महिला को एक युवक ने हवस का शिकार बनाया। महिला ने बहला फुसलाकर गाड़ी में उससे बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश बाद कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस अनुसार पंजाब के होशियारपुर जिले की रहने वाली एक युवती जो इन दिनों शास्त्री नगर में रहती है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि प्राइवेट कंपनी में तैनात इंजीनियर राकेश कुमार काम दिलाने के बहाने कुछ दिन पहले बाडी ब्राहमणा में ले आया। यहां पर उसे एक लिंक रोड पर ले गया। सड़क किनारे गाड़ी को खड़ा करके बलात्कार किया। वापस उसे लेकर जम्मू आ गया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन इसी युवक ने उसकी शादी को तुड़वा दिया था। जिसके बाद उसका तलाक हुआ। इन दिनों जम्मू में रहते हुए वह पढ़ाई कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसे बहला फुसला कर ले जाया गया। पुलिस ने पहले तो मामला दर्ज नहीं किया गया। लेकिन जब युवती कोर्ट से शिकायत लेकर आई तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। उसके बाद छापा मारकर आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस अनुसार इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन