{"_id":"ffb8b0a1bb772ecb6a343887373d4a8e","slug":"women-committed-suicide-in-bilaspur-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना के अंतर्गत आने वाली धौणकोठी पंचायत में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई है। महिला ने आत्महत्या की या फिर गलती से जहरीला पदार्थ निगला, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, धौणकोठी की विद्या देवी (50) ने बुधवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को जब तक इसकी जानकारी मिली तब तक देर हो चुकी थी। महिला प्राण त्याग चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बरमाणा थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एचएचओ अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। यह आत्महत्या थी या फिर गलती से जहर निगला, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन